Spread the love

खरगोन।जनसुनवाई में ग्राम रणगांव बुजुर्ग के देवराम पिता फकीरा ने 08 वर्ष पहले बेची गई जमीन की राशि में हेरफेर की शिकायत करते हुए अपने रिश्तेदार पर गबन का आरोप लगाया है। शिकायत में बताया कि जमीन बेचने से मिली 05 लाख 50 हजार रुपये की राशि अपने साढ़ूभाई कैलाश पिता गंगाराम निवासी रणगांव व साले मोती पिता दयाराम निवासी राजपुर को सेंट्रल बैक आफ इंडिया शाखा खरगोन में जमा करने दी थी, लेकिन बैंक में 04 लाख 50 हजार रुपये की राशि ही जमा कराई गई है और 01 लाख रुपये का गबन कर लिया गया है। साड़ू भाई व साले से एक लाख रुपए की राशि दिलाई जाए।
खरगोन के संतोष पिता शोभाराम शिकायत ने सार्वजनिक स्थलों पर बेची जा रही मटन, अंडे एवं चिकन बिरयानी कि शिकायत करते हुए सड़क किनारे लगने वाले ठेलों पर कार्रवाई की मांग की।
ग्राम मोहना के दिव्यांग छात्र धीरज मंडलोई ने आधार कार्ड में जन्म तिथि अपडेट कराने की मांग की। ग्राम शकरगांव का निवासी रामलाल पिता पुन्या खातवे शिकायत लेकर आया था कि जमीन के सीमांकन के दौरान जेजे राम द्वारा उस पर पटवारी एवं आरआई के सामने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नही करने का आरोप लगाया। शिवशक्ति नगर खरगोन निवासी उदयराम अरोरा पेंशन राशि जमा नही होने की समस्या के निराकरण की मांग लेकर पहुंचे। जनसुनवाई में जिलेभर से आए 61 आवेदको ने अपनी समस्यामूलक शिकायती आवेदन अधिकारी को सौंपे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *