
आरटीओ ने की वाहनों की जांच चालान भी काटे
अशोकनगर । जिला परिवहन विभाग ने इन दिनों वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं पर विराम लगाने के लिये चैकिंग का अभियान चलाया हुआ है। बीते दिन शुक्रवार को आरटीओ अधिकारी द्वारा चन्देरी में द्वारा ऑटो, यात्री वाहन और स्कूली वाहनों की चेकिंग की गई। आरटीओ टीम के द्वारा वाहनों में दस्तावेज की कमीं पाए जाने पर 7 वाहनों पर 10 हजार रुपए के चालान किए।
बीते शुक्रवार को परिवहन विभाग द्वारा जिले के चन्देरी में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 45 वाहनों की जांच की गई, चैकिंग के दौरान जिन वाहनों के दस्तावेज एवं वाहनों में कमी पाई गई। उन पर चालानी कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूला गया। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि चैकिंग अभियान का उद्देश्य न केवल यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना है, बल्कि नागरिकों को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी है। अभियान के दौरान वाहनों के कागजात, हेलमेट, और सीट बेल्ट के इस्तेमाल की जांच की गई। चेकिंग में बिना वैध दस्तावेजों के चल रही एक यात्री बस को जब्त कर थाने में सुरक्षित रखा गया। स्कूल वाहनों में मापदण्ड सही नहीं होने को लेकर किये गये हैं। स्कूल वाहनों में सीसीटीवी कैमरे, जीपीआरएस सिस्टम, बच्चो को बसों से उतारने चढ़ाने के लिये अटेण्डर, ड्राइवर यूनीफार्म, लायसेंस की जांच की गई। एक दिन पहले गुरुवार को भी 25 वाहन की चैकिंग कर 5 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया था।
शिविर में बनाये लायसेंस:
आरटीओ द्वार जन समस्या निवारण शिविर के तहत जिले की सभी तहसीलों में 6 केम्प लगाकर 49 कॉलेज छात्र-छात्राओं के लर्गिंन लायसेंस नि:शुल्क बनाये गये ।
