Spread the love

जबलपुर। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने गौरीघाट पहुंचकर मकर संक्रांति पर्व की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पर्व को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री संपत्त उपाध्याय, नगर निगम कमिश्नर श्रीमती प्रीति यादव, एसडीएम श्री अनुराग सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।कलेक्टर श्री सक्सेना ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए और होम गार्ड के जवान मोटर वोट के साथ तत्पर रहें। इसके अलावा, मकर संक्रांति के अवसर पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने यह भी कहा कि मकर संक्रांति का पर्व शांति, सौहार्द और श्रद्धा के साथ मनाया जाए। उन्होंने विशेष ध्यान दिलाया कि मां नर्मदा के पूजन उपरांत पूजन सामग्री को केवल निर्धारित स्थानों पर रखें और किसी भी स्थिति में पूजन सामग्री को नर्मदा के पवित्र जल में विसर्जित न करें। उन्होंने मां नर्मदा की पवित्रता को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *