Spread the love

नर्मदापुरम। कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी क्रम में जिला खनिज अधिकारी दिवेश मरकाम ने बताया कि हल्का पटवारी द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत कर अवगत कराया गया कि ग्राम बरूआढाना में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का हो रहा हैं । जानकारी के अनुसार हल्का पटवारी सियाराम आत्मज हल्के सिंह द्वारा शिकायतकर्ता के आवेदन की जांच करने के लिए मौके पर पहुंचे थे।जब उन्होंने देखा कि ग्राम बरूआढाना की भूमि (खसरा नम्बर 176, 177) पर अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा हैं और
मौके पर नीले रंग का ट्रैक्टर और ट्राली अवैध रेत का परिवहन कर रहे हैं, जिसमें लगभग 10 तगाड़ी रेत भरी जा चुकी थी। ट्रैक्टर का चालक कृष्णा पिता नर्मदाप्रसाद ने बताया कि यह ट्रैक्टर सोरभ पिता लखन रघुवशी, निवासी बम्होरीकला का है, जबकि ट्रैक्टर में कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी। ट्रैक्टर के साथ अमन पिता हीरालाल अहिरवार और कृष्णकातं आत्मज नर्मदाप्रसाद मालवीय भी थे, जो फाबड़ा और तसले से रेत को ट्राली में भर रहे थे। चालक और उनके सहयोगियों द्वारा बताया गया कि उनके पास इस रेत उत्खनन और परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं हैं। इस मामले की जानकारी तत्काल जिला खनिज अधिकारी को दी गई और मौके से ट्रैक्टर-ट्राली को शोभापुर पुलिस चौकी में सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं राजस्व विभाग द्वारा की गई इस कार्यवाही की हर तरफ अब चर्चा होने लगी है कि राजस्व महकमा चाहे तो पटवारी प्रतिवेदन के आधार पर भी खनिज विभाग के माध्यम से कार्यवाही करवा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *