Spread the love

राजनगर/ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रनगर में अध्यनरत कक्षा 12वीं की छात्राओं का औद्योगिक भ्रमण पाठ्यक्रम अनुसार विद्यालय में संचालित व्यावसायिक शिक्षा की अपेरल मेडअप,होम फर्निशिंग विषय अंतर्गत सभी छात्रों का भ्रमण छतरपुर के प्रसिद्ध ग्लैमर ट्रेलर के प्रतिष्ठान पर कराया गया जिसमें छात्रों को इलेक्ट्रिक मशीनों कपड़ों की कटिंग तथा अन्य मशीनों के संचालन की बारीकियां को समझाया गया छात्रों को ग्लैमर टेलर्स के संचालक तौफीक अहमद जी तथा उनके प्रतिष्ठान के समस्त स्टाफ ने महत्वपूर्ण जानकारियां दी विद्यालय में पदस्थ व्यावसायिक शिक्षिका श्रीमती अलका घोष के निर्देशन में यह औद्योगिक भ्रमण कराया गया जिसमें विद्यालय के अन्य स्टाफ कविता रावत , वैजन्ती सूत्रकर, सोनम जैन, आर के पटना, योगेंद्र तिवारी एवं ओमप्रकाश तिवारी ने अपना अमूल सहयोग देकर भ्रमण की सफलता में नए आयाम स्थापित किया इसके पश्चात सभी छात्राएं व स्टाफ जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय छतरपुर पहुंचे जहां श्री शिवनंदन द्विवेदी जी द्वारा छात्रों को औद्योगिक भ्रमण के महत्व को समझाते हुए व्यावसायिक शिक्षा से संबंधित सभी जानकारियां प्रदान की इसके बाद समस्त छात्राओं व स्टाफ द्वारा विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण करते हुए विद्यालय में वापसी की गई !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *