
हरीबाबू राय बोले- जुर्माना कम करें, एसपी ने कहा- आदेशों के तहत हो रही कार्रवाई
अशोकनगर । तेजी से आती हुटर या सायरन की आवाज़ आपको एकदम चौंकना कर देती है। मगर जब देखते हैं कि कुछ लोग टशन के लिए इनका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं तो बड़ी परेशानी होती है। ऐसा शहर के करीब हर हिस्से में हो रहा है। जिसे लेकर पुलिस ने अब कड़ा रुख अपना लिया है। अवैध तरीके से हूटर व सायरन लगाकर सडक़ पर वाहन दौड़ाने वालों पुलिस द्वारा अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
बीते दो दिनों जारी इस अभियान में अभी तक 78 वाहनों के चालान बनाकर हूटर व सायरन जप्त किये हैं। मंगलवार को कार्रवाई के दौरान विधायक हरीबाबू राय के प्रतिनिधि की गाड़ी में लगे हूटर को भी पुलिस ने जप्त करते हुए चालानी कार्रवाई कर दी। जैसे ही इस बात की जानकारी विधायक को लगी तो वो भी मौके पर पहुंच गए और और कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस को कार्रवाई करनी है तो सिर्फ हूटर हटा लें, इतनी बड़ी रकम का जुर्माना न लगाएं। इस बीच एसपी विनीत कुमार भी मौके पर पहुंचे। विधायक ने एसपी से इस मुद्दे पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि केवल कांग्रेस विधायक के प्रतिनिधि की गाड़ी पर ही कार्रवाई की जा रही है। इस पर एसपी ने जवाब देते हुए बताया कि वाहनों से हूटर हटाने के निर्देश ऊपर से दिए गए हैं। इस दौरान विधायक ने कम जुर्माना लगाने की भी बात कही, लेकिन एसपी ने कहा कि हूटर की कार्रवाई में 3 हजार रुपए से कम का जुर्माना नहीं है। कुछ देर तक दोनों के बीच बात चली बाद में विधायक और एसपी वहां से चले गए।
78 वाहनों पर लगे अवैध हूटरों को किया जप्त:
जिले में अवैध रूप से हूटर लगे वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में समस्त थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर विशेष चैकिंग लगाकर अवैध रूप से हूटर (सायरन) लगे वाहनों पर कार्यवाही कर थाना यातायात अशोकनगर द्वारा 18 वाहनों के हूटर (सायरन) निकलवाकर 27 हजार रूपये समन शुल्क बसूल किए, थाना कोतवाली अशोकनगर द्वारा 9 वाहनों पर कार्यवाही कर 4 हजार 500 रूपये समन शुल्क बसूल किए, थाना देहात अशोकनगर द्वारा 14 वाहनों पर कार्यवाही कर 7 हजार रूपये समन शुल्क बसूल किए, थाना शाढौरा द्वारा 7 वाहनों पर कार्यवाही कर 3 हजार 500 रूपये समन शुल्क बसूल किए, थाना कचनार द्वारा द्वारा 3 वाहनों पर कार्यवाही कर 1 हजार 500 रूपये समन शुल्क बसूल किए, थाना मुंगावली द्वारा 03 वाहनों पर कार्यवाही कर 1 हजार 500 रूपये समन शुल्क बसूल किए, थाना पिपरई द्वारा 03 वाहनों पर कार्यवाही कर 1 हजार 500 रूपये समन शुल्क बसूल किए, थाना बहादुरपुर द्वारा 05 वाहनों पर कार्यवाही कर 2 हजार 500 रूपये समन शुल्क बसूल किए, थाना सेहराई द्वारा 1 वाहन पर कार्यवाही कर 500 रूपये समन शुल्क बसूल किए, थाना चन्देरी द्वारा 09 वाहनों पर कार्यवाही कर 4 हजार 500 रूपये समन शुल्क बसूल किए, थाना ईसागढ द्वारा 03 वाहनों पर कार्यवाही कर 1 हजार 500 रूपये समन शुल्क बसूल किए, थाना नईसराय द्वारा 2 वाहनों पर कार्यवाही कर 1 हजार रूपये समन शुल्क बसूल किए, थाना कदवाया द्वारा 1 वाहन पर कार्यवाही कर 500 रूपये समन शुल्क बसूल किए इस प्रकार सम्पूर्ण जिले में अवैध हूटर के विरूद्ध कार्यवाही में 78 वाहनों के हूटर हटवाकर कुल 39 हजार रूपये जुर्माना वसूल किया गया और वाहना चालकों को भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।
