Spread the love

निगमायुक्त नीलेश दुबे ने बैठक में दिए निर्देश
कटनी। नगर निगम आयुक्त नीलेश दुबे ने गुरुवार को सी.एम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टिजनक निराकरण हेतु शिकायतकर्ता से बात करते हुए समस्याओं का समाधान करने एवं सभी फोर्स क्लोज कराने वाली शिकायतों का प्रतिवेदन स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करने, व्यक्तिगत व माँग आधारित शिकायतों का प्रतिवेदन विस्तृत टीप के साथ ही दर्ज कराते हुए फोर्स क्लोज कराने की हिदायत दी।निगमायुक्त ने कहा कि निकाय का उद्देश्य जनता को सुविधा पहुंचाना है सभी विभाग प्रमुख संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए समय सीमा में शिकायतों का निराकरण करायें।
श्री दुबे ने बैठक में नगर निगम कटनी की विभिन्न शाखाओं भवन अनुज्ञा, अस्थाई अतिक्रमण, प्रधानमंत्री आवास योजना, साफ सफाई, पेयजल, सिविल,लेखा शाखा, राजस्व, सीवेज के लंबित एक-एक प्रकरणों से अवगत होते हुए उनके निराकरण के लिए संबंधित विभाग द्वारा की गई कार्यवाही व दर्ज विभागीय निराकरण प्रतिवेदन का अवलोकन कर शेष लंबित प्रकरणों का शिकायतकर्ता से संपर्क कर शीध्र ही संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराते हुए ग्रेडिंग की शिकायतों को भी निराकृत कराते हुए कटनी नगर निगम को सी.एम. हेल्पलाइन के निराकरण में उच्च पायदान में लाने के निर्देश दिए।
उक्त बैठक में सहा.यंत्री आदेश जैन,सुनील सिंह,अनिल जायसवाल,सहा राजस्व अधिकारी सागर नायक,प्र स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी,उपयंत्री संजय मिश्रा ,जे.पी बघेल,अश्वनी पांडेय,पवन श्रीवास्तव,मृदुल श्रीवास्तव,मोना करेरा,प्र कार्यालय अधीक्षक नागेंद्र पटेल ,योजना प्रभारी रविशंकर पांडेय सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *