Spread the love

जेवरात, नगदी ले उड़े चोर …चोरी की घटना से शहरवासियों में दहशत
बालाघाट । शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ते जा रही है। अज्ञात चोरों ने बुधवार को दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दो सूने घरों को निशाना बनाया है। अज्ञात चोरों ने दोनों ही घरों से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी की चोरी की है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई की। अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। इधर, दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से शहरवासियों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को दिनदहाड़े दो चोरी की वारदात हुईं हैं। चोरों ने वार्ड 33 में दुर्योधन गौतम और वार्ड 32 में मुलायमचंद टेंभरे के घर को निशाना बनाया है। दोनों मकान मालिकों की गैरमौजूदगी में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। दुर्योधन गौतम के घर से चोर करीब 4 लाख 80 हजार रुपए के सोने-चांदी के गहने और 60 हजार रुपए नकद ले उड़े। गौतम ने बताया कि वह सुबह 11.40 बजे बेटी को स्कूल छोडऩे गए थे। महज 10 मिनट में चोरों ने घर का ताला तोडकऱ वारदात को अंजाम दिया। चोर 4 अंगूठी, एक चेन, तीन जोड़ी कान के झुमके, लोंग, मंगलसूत्र और सोने का हार चुरा ले गए। वहीं मुलायमचंद टेंभरे के घर से चोर 40 हजार रुपए नकद ले गए। टेंभरे परिवार के साथ सुबह 11 बजे एक अंत्येष्टि कार्यक्रम में गए थे। दोपहर 1.30 बजे उन्हें घर में चोरी की सूचना मिली। घर पहुंचने पर देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का ताला टूटा हुआ था। कोतवाली पुलिस ने दोनों मामलों में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *