Spread the love

लूट के रुपयों से खरीदे थे कपड़े, फ्रीज, महंगा मोबाइल, 4 लाख बरामद
खरगोन । खरगोन के डाबरिया फालिया क्षेत्र में जिनिंग कर्मचारी से 23 जनवरी को दिनदहाड़े हुई 15 लाख रुपए की लूट का पर्दाफाश करने में पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के नेतृत्व में खरगोन कोतवाली टी आई बी एल मंडलोई की टीम ने द्वारा सफलता हासिल की है। वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों में से एक बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा है, जिससे लूट के 4 लाख रुपए नकदी सहित एक लाख रुपए मूल्य के फ्रिज, पलंग, महंगा मोबाइल, नए कपड़े जो लूट के रुपये से खरीदे थे जब्त किए है। फिलहाल लूट की योजना बनाने वाला मुख्य आरोपी फरार है, जिसने जिनिंग सहित मुनीम के रुपए लेन- देन रास्ते की रैकी की थी। गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए एसपी धर्मराज मीना ने बताया कि 23 जनवरी दोपहर में डाबरिया रोड स्थित रुचि जीनिंग के मुनीम प्रकाश महाजन जो बैंक से 15 लाख रुपये नगदी लेकर जिनिंग लौट रहे थे। इसी दौरान जिनिंग से महज 100 मीटर की दूरी पर लूट की वारदात हुई थी। बदमाशों ने मुनीम के सिर पर लाठी से वारकर जख्मी किया था। दिनदहाड़े हुई इस वारदात को पुलिस ने लगभग 500 से अधिक कैमरों के सीसीटीव्ही फुटेज देखे गए, जिसमें पुलिस टीम ने उक्त लूट की घटना को कारित करने वाले 02 संदिग्धों को चिन्हित किया। फुटेज के आधार पर संदिग्ध प्रितम पन्नालाल सोलंकी निवासी सायता पोस्ट कसरावद को नावडाटौड़ी से गिरफ्तार किया कर सख्ती से पूछताछ की जिसमें प्रितम ने राहुल पटेल निवासी सायता के साथ मिलकर लूट को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी राहुल के पिता भारत पटेल ने पुछताछ पर बताया कि उसका धामनोद के बैक से लोन चल रहा है, जिसकी धामनोद ब्रांच में 27 जनवरी को किश्त चुकाई गई है। इस पर फायनेंस संस्था की जानकारी प्राप्त कर बैक से विवेचना के दौरान लूट की 50 हजार रुपये राशि बैक से प्राप्त कर जप्त की गई पुलिस फरार दूसरे आरोपी की तलाश कर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *