Spread the love

बालाघाट। कोतवाली पुलिस ने सट्टा खिलाने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सटोरियों के पास से सट्टा-पट्टी और 94720 रुपए नगदी बरामद किए है। सटोरियों के खिलाफ पुलिस ने 4 ए पब्लिक गैंबलिंग एक्ट और 112 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रांजल पिता प्रवीण जैन 27 वर्ष निवासी नावेल्टी हाउस गली बालाघाट और विनय पिता स्व. जमना प्रसाद यादव निवासी अन्नपूर्णा मंदिर के पीछे बालाघाट शामिल है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि 28 जनवरी को अन्नपूर्णा मंदिर के पीछे पुरानी बर्फ फेक्ट्री के पास पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से सट्टा-पट्टी और 94720 रुपए नगद जब्त किए गए। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाना में अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।
इस कार्यवाही में कोतवाली थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले, प्रधान आरक्षक रामकिशोर पटले, आरक्षक प्रियांक श्रीवास, आरक्षक हेमंत बसेने, आकाश ब्रम्हे का योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *