Spread the love

अब तक 2 मकान, 3 दुकान, 4 फोर व्हीलर समेत ढाई करोड़ की संपत्ति का खुलासा

छिंदवाड़ा, सिवनी और वारासिवनी स्थित निवास में की कार्रवाई
बालाघाट। नगर पालिका परिषद वारासिवनी में पदस्थ और सिवनी की प्रभारी नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) दिशा डेहरिया के छिंदवाड़ा में नागपुर रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी आवास पर गुरुवार सुबह आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ टीम ने छापेमारी की। टीम सीएमओ के घर पर आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मामले को लेकर जांच करने पहुंची थी। वहीं टीम सीएमओ के सिवनी स्थित आवास पर भी जांच करने पहुंची। जहां से उन्हें वारासिवनी स्थित उनके निजी आवास पर लेकर आई। वारासिवनी स्थित आवास पर जांच पड़ताल के बाद टीम सीएमओ दिशा डेहरिया को लेकर छिंदवाड़ा रवाना हुई है।
जानकारी के अनुसार दिशा डेहरिया वर्तमान समय में नगर पालिका परिषद वारासिवनी में बतौर सीएमओ पदस्थ है। इसके अलावा उन्हें करीब डेढ़ माह पूर्व ही सिवनी का प्रभार भी दिया गया है। जबलपुर से आई 12 सदस्यीय ईओडब्लू की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में जांच शुरु की। सीएमओ के घर के बाहर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। ईओडब्ल्यू टीम ने डीएसपी स्वर्णजीत सिंह धामी के नेतृत्व में कार्यवाही की है। जांच अधिकारी ने कहा कि आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। जिसकी छिंदवाड़ा, सिवनी और वारासिवनी में जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि सीएमओ दिशा डेहरिया पूर्व में छिंदवाड़ा जिले के चांद, हर्रई में भी सीएमओ रह चुकी है।सिवनी नगर पालिका की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सीएमओ दिशा डेहरिया पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ईओडब्ल्यू के छापे में ढाई करोड़ की अनुपातहीन संपत्ति का पता चला है। इनमें छिंदवाड़ा में 1500 स्क्वायर फीट और 3000 स्क्वायर फीट साइज के दो मकान, 3 दुकान, 4 फोर व्हीलर, 2 टू व्हीलर समेत 30 लाख के सोने-चांदी के जेवरात शामिल हैं।डेहरिया के पास बालाघाट नगर पालिका का भी प्रभार है। उनके छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट के वारासिवनी स्थित ठिकानों पर गुरुवार सुबहईओडब्ल्यू की अलग-अलग टीमों ने छापे मारे। दिशा डेहरिया छिंदवाड़ा के चांद और हर्रई में भी सीएमओ रह चुकी हैं।

सुबह 6.30 बजे पहुंची अधिकारियों की टीम

जबलपुरईओडब्ल्यू को डेहरिया की आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। प्रारंभिक जांच के बाद एजेंसी की टीम ने गुरुवार सुबह 6:30 बजे पुलिस के साथ डेहरिया के घर-दफ्तर पर दबिश दी।छिंदवाड़ा में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित मकान के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। किसी को भी परिसर में घुसने नहीं दिया गया।

दस्तावेजों को किया जब्त, प्रापर्टी का किया जा रहा वेल्यूएशन
ईओडब्ल्यू की टीम सीएमओ दिशा डेहरिया के प्रापर्टी से जुड़े सहित अन्य सभी दस्तावेजों को जब्त कर लिया है। प्रॉपर्टी की वेल्युएशन भी कर रही है। घर में मिले सभी दस्तावेज सहित अन्य प्रॉपर्टी खंगाली जा रही है। वहीं घर के सदस्यों से भी टीम बात कर रही है। इसके अलावा सीएमओ ने छिंदवाड़ा स्थित कामर्शिलय सहित जो अन्य भवन बनाए हैं उसकी भी नाप हो रही है। इसी के बाद ही तय हो पाएगा कि आय से अधिक संपत्ति है या नहीं।

छिंदवाड़ा में 12 सदस्यीय टीम सर्चिंग कर रही

ईओडब्ल्यू की 12 सदस्यीय एक टीम छिंदवाड़ा में डेहरिया की संपत्ति की जांच कर रही है। इसे डीएसपी स्वर्णजीत सिंह धामी लीड कर रहे हैं। फिलहाल, PWD की मदद से प्रॉपर्टी का वैल्युएशन हो रहा है। इसी दौरान दूसरी टीम दिशा डेहरिया को सिवनी से लेकर वारासिवनी पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *