Spread the love

नैक जांच टीम पर सीबीआई का शिकंजा, जेएनयू प्रोफेसर समेत 10 गिरफ्तार
नई दिल्ली। कॉलेजों की रैंकिंग का आंकलन करने वाली टीम पर रिश्वत लेकर रैंक जारी करने का आरोप है। इस मामले में सीबीआई ने राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की इंस्पेक्शन कमेटी के अध्यक्ष और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के एक प्रोफेसर समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि एनएएसी निरीक्षण समिति के सदस्यों को (ए डबल प्लस) एक्रेडिटेशन (मान्यता) के लिए रिश्वत देने में कथित संलिप्तता के लिए केएलईएफ के कुलपति जी पी सारथी वर्मा, केएलईएफ के उपाध्यक्ष कोनेरू राजा हरीन, केएल विश्वविद्यालय, हैदराबाद परिसर के निदेशक ए. रामकृष्ण को गिरफ्तार किया है। टीम ने कहा कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में आंध्र प्रदेश के गुंटूर स्थित कोनेरू लक्ष्मैया एजुकेशन फाउंडेशन (केएलईएफ) के कुलपति और दो अन्य अधिकारी भी शामिल हैं। एजेंसी ने कहा कि पूरे भारत में चेन्नई, बेंगलुरु, विजयवाड़ा, पलामू, संबलपुर, भोपाल, बिलासपुर, गौतमबुद्धनगर और नई दिल्ली में 20 स्थानों पर जगहों पर तलाशी की जा रही है। अब तक इस कार्रवाई में 37 लाख रुपये नकदी, छह लेनोवो लैपटॉप,एक आईफोन 16 प्रो मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं।
सीबीआई की इस रेड के बाद से ही हड़कंप मच गया, तलाश के दौरान टीम को कई कीमती चीजें बरामद की गई हैं। जांच के दौरान नकदी, सोना, मोबाइल फोन और लैपटॉप के भी बरामद किए गए हैं। यही कीमती सामान रिश्वत के तौर पर दिया गया था। सीबीआई ने कहा कि केएलईएफ के अध्यक्ष कोनेरू सत्यनारायण, एनएएसी के पूर्व उप सलाहकार एल मंजूनाथ राव, बेंगलुरु विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एम. हनुमंथप्पा और एनएएसी के सलाहकार एम एस श्यामसुंदर का नाम भी बतौर आरोपी एफआईआर में दर्ज किया गया है। हालांकि, उन्हें अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि एनएएसी इंस्पेक्शन कमेटी के सदस्यों को (ए डबल प्लस) ‘एक्रेडिटेशन (मान्यता) के लिए रिश्वत देने में कथित संलिप्तता के लिए केएलईएफ के कुलपति जी.पी. सारधी वर्मा, केएलईएफ के उपाध्यक्ष कोनेरू राजा हरीन, केएल विश्वविद्यालय, हैदराबाद परिसर के निदेशक ए. रामकृष्ण को गिरफ्तार किया है।एजेंसी ने नैक की इंस्पेक्शन कमेटी के अध्यक्ष समरेंद्र नाथ साहा को भी गिरफ्तार किया है, जो रामचन्द्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय के कुलपति भी हैं। एजेंसी ने कहा कि कमेटी के सदस्य जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राजीव सिजारिया, भारत इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ के डीन डी. गोपाल, जागरण लेकसिटी विश्वविद्यालय के डीन राजेश सिंह पवार, जी एल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के निदेशक मानस कुमार मिश्रा, दावणगेरे विश्वविद्यालय की प्रोफेसर गायत्री देवराज और संबलपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बुलु महाराणा को भी गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *