
एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार
जबलपुर। ओमती थानांतर्गत विगत वर्ष 27 नवंबर को सिविक सेंटर में लकड़गंज निवासी युवक मो. मुशाहिद की बीच सड़क में 4 आरोपियो के द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामलें में अब आरोपी के परिजन घटना के मुख्य गवाह पान दुकान संचालक को गवाही नहीं देने के लिए धमका रहे है| गवाह ने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार लगाई है| ज्ञातव्य है कि सिविक सेंटर में लकड़गंज निवासी मो. मुशाहिद की चार लोगों ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी| इस घटना का चश्मदीद गवाह यहां पान की दुकान चलाने वाला दिलशाद घटना का चश्मदीद गवाह है| गवाह ने एसपी से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए बताया कि इस हत्याकांड का वह मुख्य गवाह है इसलिए आरोपियों के परिजन सोनू सोनकर और रामू सोनकर लगातार उसे गवाही न देने दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकियां दे रहे है। पीड़ित युवक ने एसपी से सुरक्षा की मांग कर धमकियां देने वालो के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
