
जबलपुर। क्राईम ब्रांच और अधारताल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अधारताल तालाब के पास खड़े दो स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 23 ग्राम स्मैक जब्त की है जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपए बताई गई है| आरोपी के पास से एक मोटर सायकिल भी जब्त की गई है|
अधारताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर तालाब के पास पेट्रोल पंप के अंदर एक काले रंग की मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन एक्स 0374 में सवार युवक की तलाशी ली गई| इस दौरान मोटरसायकिल चालक मोतीनाला निवासी 30 वर्षीय करामात अली की जैकेट की जेब में 23 ग्राम स्मैक रखी मिली| उसके साथ मोटरसायकिल में मक्का नगर निवासी मोहम्मद गुलशेर उर्फ गोल्डी भी पकड़ा गया| आरोपियों के पास से मोटर सायकल भी जब्त की गई| दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई|
