
खरगोन । जिले के बालक्वाड़ा क्षेत्र में चाबी बनाने वाले एक गैंग ने अलमारी में रखे आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया था इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सघन जांच कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है यह लोग रहवासी मकान में अलमारी की डूबलीकेट चॉबी बनाने के दौरान हाथ की सफाई दिखाते हुए अलमारी में रखे लाखों रुपए मूल्य के गहने उड़ाने वाले दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े है। आरोपियों से करीब 3 लाख रुपए के गहने बरामद किए गए है। गली- गली घुमकर चाबी बनाने का काम करने वाले दो बलकवाडा थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 11 जनवरी 25 को ग्राम बामंदा की फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गली में घुमकर चॉबी बनाने वाले को घर बुलाकर अलमारी की डुबलीकेट चॉबी बनवाई थी। इसी दौरान पीडि़त को पानी लाने भेज दिया, पानी लेकर आने पर चॉबी नही बनने का झांसा देकर बदमाश फरार हो गए। जब शंका होने पर अलमारी खोली तो उसमें रखा सोने का मंगलसूत्र, सोने के 40 मोती, सोने की एक जोड झूमकी, एक सोने की अंगुठी, दो जोड पायजेब चांदी के नदारत मिले। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर तलाश शुरु की। मुखबिरों को सक्रिय करने के साथ ही सीसीटीव्ही फूटेज तलाशे गए। परिणामस्वरुप पप्पुसिंह पिता मेहरसिंह दांगी तथा सुनिल उर्फ सुखेन्दरसिंह पिता मोतेसिंह पंजाबी जाति सिकलीगर दोनो निवासी ग्राम बाकानेर थाना मनावर जिला धार को हिरासत में लिया गया। दोनो से सोने का मंगलसूत्र, 40 मोती, एक जोड झमकी, सोने की अंगुठी, दो जोड पायजेब चांदी सहित घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जब्त की है।
