Spread the love

जबलपुर। शहर में नामी कंपनियों के नाम पर नकली उत्पाद बेचने के आरोप में कंपनी प्रतिनिधियों के साथ मदन महल थाना पुलिस ने पुराने बस स्टैंड स्थित दो दुकानों में छापा मारा। यहां नामी कंपनियों के नाम पर नकली उत्पाद बेचने पर संचालकों के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज किया गया। मदन महल थाना पुलिस के अनुसार थाने में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी की ओर प्राधिकृत अधिकारी परविंदर सिंह द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत की जांच के लिए थाने से बल श्री सिंह एवं संजय कुमार की निशान देही पर सर्वप्रथम पुराने बस स्टैंड, ब्रिटिश फोर्ट स्कूल के सामने स्थित दुकान राजपाल मोटर्स में छापे की कार्रवाई की गई। जांच में पुलिस ने पाया कि दुकान मालिक गौरीघाट निवासी दीपक भाटिया पिता राजपाल भाटिया के कर्मचारी लम्हेटा निवासी 25 वर्षीय दीपक पटेल पिता रिब्बू पटेल द्वारा महिन्द्रा कंपनी के नकली ट्रेडमार्क स्पेयर पार्ट जिसमें 6 आयल फिल्टर, 2 एयर फिल्टर, 4 क्लच प्लेट मिले। इस तरह कुल 12 स्पेयर पार्ट में से 1 स्पेयर पार्ट परीक्षण के लिए पृथक किया गया। इसके बाद कंपनी प्रतिनिधियों की निशानदेही पर एम. आर. मोटर्स दुकान पर दबिश दी गई। दुकान मालिक मिलौनीगंज हनुमानताल निवासी मोहम्मद वसीम की दुकान से महिन्द्रा कंपनी के नकली ट्रेडमार्क स्पेयर पार्ट मिले। जिसमे 1 वाटरपंप असेम्बली, 7 व्हील बैरिंग, 6 आयल फिल्टर जब्त किए गए। आरोपी दुकान मालिक मोहम्मद वसीम एवं आरोपी दुकान मालिक दीपक भाटिया पिता राजपाल भाटिया निवासी गौरीघाट जबलपुर का कृत्य धारा 63,65 कापीराइट एक्ट 1957 का होना पाए जोन पर प्रकरण दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *