Spread the love

अशोकनगर। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए पुलिस ने एक अनूठी पहल की है। एसपी विनीत कुमार जैन के निर्देश पर यातायात पुलिस ने नियमों का पालन करने पर चालकों को फूल देकर सम्मानित किया। शनिवार को यातायात निरीक्षक स्नेहा ठाकुर के नेतृत्व में त्रिदेव मंदिर के पास एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सूबेदार अजीत सिंह और सूबेदार संतोष शर्मा की टीम ने हेलमेट पहनने वाले दोपहिया वाहन चालकों और सीट बेल्ट लगाने वाले चार पहिया वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया। यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को भी रोका और उन्हें समझाया कि सुरक्षा नियमों का पालन क्यों जरूरी है। पुलिस ने बताया कि दोपहिया वाहन दुर्घटनाओं में अधिकतर मौतें सिर में गंभीर चोट लगने के कारण होती हैं, जिन्हें हेलमेट पहनकर रोका जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *