छतरपुर | राजनगर कृषि उपज मंडी के सेप्टिक टैंक में शनिवार को एक किशोर की शव मिला है। राजनगर कृषि मंडी के पीछे सेप्टिक टैंक निर्मित है, जो वर्तमान में सूखा पड़ा है। इस टैंक में राजनगर के कट्टन कुशवाहा के 16 वर्षीय बेटे बाबू कुशवाहा का शव मिला है। इस बात की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को टैंक से बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई और इसके बाद मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की। थाना प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि मामला संदेहास्पद है।
