Spread the love

शहपुरा के पास ट्रेक्टर-ट्राली ने बाइक को टक्कर मारी
जबलपुर। शहपुरा थाना अतंर्गत रेवा शुगर मिल के सामने एक ट्रैक्टर ट्राली ने बाईक सवार भाई बहन को बुरी तरह टक्कर मार दी| इस हादसे में बहन की मौत हो गई और भाई गंभीर रुप से घायल हो गया| बताया गया है कि बहन अपने मायके आई थी और ससुराल जाने के लिए भाई अपनी बहन को रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए जा रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हुआ|
शहपुरा पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कड़िया करेली निवासी 40 वर्षीय श्रीमति सीमा व्यास यहां शहपुरा के ग्राम सिंगोरी में अपने मायके आई थी| सीमा को आज अपने ससुराल करेली लौटना था| उसका भाई दीपक शुक्ला उसे रेलवे स्टेशन छोडऩे के लिए मोटर साइकल पर निकला था, इस दौरान रेवा शुगर मिल के सामने पीछे से एक ट्रैक्टर ट्राली ने बाईक में जोर से टक्कर मार दी| टक्कर लगते ही दोनों बाईक सहित नीचे गिरे, जिन्हे कुचलते हुए ट्रैक्टर-ट्राली निकल गई. हादसे में सीमा के शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई, वहीं दीपक के शरीर में गंभीर चोटें आई हैं| घटना की सूचना मिलने पर शहपुरा पुलिस घटना स्थल पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया, वहीं मृतिका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, घायल युवक की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है| पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया| ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर ली गई है आरोपी चालक फरार है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *