Spread the love

मां का आरोप- महिला 7-8 लोगों को लेकर आई, बेटी को पीटा, हमारे सामने उसने दम तोड़ा

छतरपुर। शनिवार को एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद 16 वर्षीय एक किशोरी ने भी जहर खाकर सुसाइड कर लिया। यह घटनाक्रम ओरछा रोड थाना क्षेत्र के एक गांव का है। किशोरी के परिजनों ने कहा कि आत्महत्या करने वाले व्यक्ति की पत्नी और उसके परिजनों ने प्रेम प्रसंग का संदेह करते हुए नाबालिग को जबरन जहर खिला दिया।किशोरी की मां का कहना है कि जिस व्यक्ति ने सुसाइड की उसकी पत्नी 7-8 लोगों को लेकर आई, हमारी बेटी को पीट और उसे जबरन कुछ खिलाकर चली गई। हमारे सामने ही बेटी ने दम तोड़ दिया। किशोरी की मां और भाई का कहना है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई होना चाहिए।

भाई बोला- भाभी के मायके वालों ने विवाद किया

सुसाइड करने वाले व्यक्ति के बड़े भाई विक्रम सिंह ने बताया कि भाई जुआ और शराब का आदि था। पिता महाराज सिंह ने कई बार गांव के लोगों के पैसे चुकाए हम लोग परेशान थे। पिता का एक साल पहले हार्ट अटैक से निधन हो गया। भाई की गांव की ही लड़की से बातचीत होती थी। वह लड़की भी घर में किसी की बात नहीं मानती थी, आज हम लोग दोपहर में भाई का अंतिम संस्कार करने गए थे तब भाभी के मायके के लोगों ने उसके घर जाकर विवाद किया था। इसके बाद लड़की ने जहर खा लिया और घर के बाहर ड्रामा करने लगी।हमें नहीं पता, किसने जहर खिलाया या उसने खुद खाया। भाई का 2 दिन से मोबाइल गायब है। अगर पुलिस मोबाइल तलाश करती है तो मामले का खुलासा हो जाएगा। ओरछा थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *