Spread the love

राहुल जैन

छतरपुर ! जिले की बक्सवाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत छतरपुर से जबलपुर जा रही कार सड़क दुर्घटना में शिकार हो गई। जिससे कार में सवार करीब 4 से 5 लोगों में एक 12 वर्षीय अनुष्का अग्रवाल की मौत हो गई. वहीं राघव उम्र 14 वर्ष, अभिषेक 45 वर्ष और सोनिया उम्र करीब 44 वर्ष सभी निवासी जबलपुर का इलाज प्राथमिक उपचार के बाद दमोह जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया स्थिति नाजुक के संभव ईलाज के उपरांत जबलपुर रेफर कर दिया गया है.
बता दें कि टीकमगढ़ निवासी जैन परिवार जो कुण्डलपुर जा रहा था जैसे ही घटना स्थल पर गुजर रहे थे तत्परता दिखाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बकस्वाहा एमबूलेंस सेवा के माध्यम से लेकर आए पहली बार बकस्वाहा की एम्बुलेंस सेवाएंओ समय पर मिली यह खबर लगी तो तत्काल डॉ सचिन ठाकुर गुड्डा अहिरवार व स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचकर सहयोग कर उन्हें दमोह सुरक्षित एंबुलेंस के माध्यम से भेजा एमबूलेंस सेवा के चालक रामे पाटकार रीतेश व कृष्णकांत के अस्पताल प्रबंधन का कार्य सराहनीय रहा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *