Spread the love

जबलपुर। शहर में नाबालिग उम्र के बच्चें तेजी से अपराधिक गतिविधियों में संलग्न हो रहे है यह न केवल समाज के लिए बल्कि शहर के लिए भी चिंता का विषय भी है| पिछले दिनों ओमती और गढ़ा थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें 16- 17 साल के दो नाबालिग आरोपी भी शामिल है| इन आरोपियों से लूटी गई दो दोपहिया वाहन, एक मोबाइल और 500 रुपए नगद व घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त की गई है| क्योंकि घटना में पांच आरोपियों की संलिप्तता पाई गई है लिहाजा पुलिस ने डकैती की धारा भी बढ़ा दी है| अतिरिक्त् पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने कंट्रोल रुम में पत्रकारों से चर्चा कर बताया कि गत 11 फरवरी की रात 2 बजे दवाई लेने आयुष्मान अस्पताल जा रहे 21वर्षीय सब्बीर अहमद को रास्ते में रोककर स्कूटी में आ रहे दो लोगों ने लूटने का प्रयास किया जब उसने कहा कि पैसे नहीं है तो सामने से आई एक कार में से एक लड़का उतरा और उसने उसका हाथ मरोड़ा और जेब में रखा मोबाइल और 500 रुपए छीन लिए और स्कूटी सवार लड़कों ने उसकी एक्टिवा छीन ली|
इसी प्रकार गढ़ा थाना क्षेत्र में मेडीकल कॉलेज मरचुरी के गेट के पास मारुति कार सवार युवकों ने 21 वर्षीय अनुराग उपाध्याय को रोका और कछपुरा का रास्ता पूछा इसी बीच कार में बैठे दो लोग उतरे और उसे गिराकर उसकी एक्सिस वाहन लेकर कर भाग गए| सीसीटीव्ही फुटेज और मुखबिर के आधार पुलिस ने कंचनपुर अधारताल निवासी 19 वर्षीय निशु केसरवानी, द्वारिका नगर झंडा चौक घमापुर निवासी 19 वर्षीय ऐश्वर्य नाहर और लालमाटी घमापुर निवासी ऋषि यादव व 16-17 साल की उम्र के दो नाबालिगों को पकड़ा जिनने वारदात करना कबूल किया| पुलिस ने आरोपियों से लूट का माल बरामद कर लिया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *