
आज दोपहर शपथ ग्रहण समारोह
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुन लिया गया। नए सीएम के नाम का फैसला केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ की मौजूदगी में लिया गया।
विधानसभा चुनाव रिजल्ट के 11 दिन बाद बुधवार को शाम 7 बजे हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया गया है। इसी के साथ रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री की शपथ गुरुवार (20 फरवरी) को रामलीला मैदान में दोपहर 12:35 आयोजित कार्यक्रम में लेंगी।
गौरतलब है कि भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में जादुई आंकड़े से कहीं ज्यादा बहुमत हासिल कर सभी को चौंकाने का काम किया था। अब रेखा गुप्ता दिल्ली सरकार की कमान संभालेंगी।
