Spread the love

पचमढ़ी ट्रिप के दौरान महिला मित्र से बात न कराने पर नाराज था आरोपी अरुण
भोपाल। राजधानी के हबीबगंज थाना इलाके में स्थित छह नंबर स्टॉप पर नगरीय विकास और आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के डॉक्टर भतीजे दीपराज बागरी के साथ आरोपी अरुण गुर्जर द्वारा मारपीट किये जाने की घटना सामने आई है। प्रतिमा बागरी सतना जिले की रैगांव सीट से विधायक हैं। आरोप है कि अरुण ने मारपीट के दौरान उनके साथ मौजूद महिला डॉक्टर मित्रो के बीच बचाव करने पर उनके साथ भी गाली-गलौच कर धक्का-मुक्की कर डाली। मारपीट की घटना रविवार शाम करीब पॉच बजे की है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी सहित उसके साथियो के खिलाफ मामला कायम कर सरगर्मी से उनकी तलाश शुरु कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार फरियादी दीपराज बागरी पिता स्व. सुदर प्रसाद बागरी (28) ने अपनी शिकायत में बताया की वह मूल रुप से ग्राम वसुधा तहसील नागौद जिला सतना के रहने वाले है, और यहॉ म.न. 333 नीलम चौराहा, संजीव नगर मे रहते है। दीपराज केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी (सीएपीटी) में डॉक्टर हैं। कुछ दिन पहले वह अपने दोस्तो के साथ पचमढी गये थे, ट्रिप पर उनके साथ डा रूचि बागरी एवं रिचा बागरी भी थी। उस समय आरोपी अरुण गुर्जर ने उन्हें फोन लगाकर रिचा बागरी से बात कराने को कहा। लेकिन उन्होनें अरुण को रिचा से बात कराने मना कर दिया था। इस बात को लेकर अरुण ने उनके साथ फोन पर दुर्व्यवहार भी किया था। शरिवार शाम करीब 5 बजे दीपराज अपने दोस्त डा रूचि बागरी एवं रिचा बागरी के साथ काम से 6 नबर मार्केट आए हुए थे। तभी अरूण गुर्जर ने उन्हें फोन कर बातचीत करते हुए 6 नम्बर मार्केट के पास मिलने की बात कही। कुछ देर बाद अरुण अपने दोस्तों के साथ थार जीप से 6 नंबर मार्केट आया और आते ही पचमढ़ी ट्रिप के दौरान रिचा से बात नहीं कराने की बात पर गालियासं देने लगा। दीपराज ने जब उसका विरोध किया तब अरुण के दोस्तों ने उसे पकड़ लिया और अरुण ने उसके साथ हाथ-मुक्को से मारपीट कर दी। मारपीट से दीपराज के हाथ, सीना, कान में चोट आई है। आरोप है की दीपराज के साथ हो रही मारपीट पर डा. रुचि व रिचा बागरी ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तब आरोपी अरुण ने उनके साथ भी गाली-गलौच कर धक्का-मुक्की कर डाली। बाद में जाते समय अरुण व उसके साथियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। थाने पहुंचे दीपराज का पुलिस ने जेपी अस्पताल में मेडिकल कराया, उसके बाद आरोपियों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मामला कायम कर उनकी तलाश शुरु कर दी है। दीपराज का कहना है कि वह आरोपी को नहीं जानते वह अपनी मंगेतर और उसकी बहन के साथ पचमढ़ी गये थे। आरोपी अरुण मंगेतर की बहन के संपर्क में था। वह आरोपी अरूण का कॉल नहीं पिक कर रही थी, तब आरोपी ने उन्हें फोन कर जबरन बात कराने का दबाव बनाने लगा और मना करने पर धमकाने लगा। सूत्रो के अनुसार आरोपी अरुण महिला डॉक्टर को काफी दिनों से परेशान कर रहा था। लेकिन वह उससे बात नहीं करना चाहती थी, उससे बात कराने के लिए वो दीपराज पर दबाव बना रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *