
जबलपुर। अधारताल पुलिस ने शादी समारोह में बिना अनुमति के वाहन में डीजे सिस्टम तेज आवाज में ध्वनि विस्तारित करते चल रहे वाहन को डीजे सहित जब्त कर लिया हैं| डीजे ऑपरेटर और वाहन चालक को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कोलाहल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है|
अधारताल पुलिस थाना प्रभारी राजकुमार खटीक ने बताया कि शनि मंदिर के सामने न्यू रामनगर अधारताल में गत रात लोडिंग वाहन क्रमांक एमपी 20 जेड आर 3466 में लोड डीजे साउंड बॉक्स, फोकस लाईट वाहन चालक न्यू रामनगर संजीवनीनगर निवासी 34 वर्षीय गुलाम मोईनुद्दीन अंसारी और अमखेरा रोड बस्ती नम्बर 1 निवासी 32 वर्षीय डीजे ऑपरेटर नीरज कोष्टा एक शादी समारोह में बिना रुके तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे| मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी वाहन चालक गुलाम मोईनुद्दीन अंसारी और डीजे ऑपरेटर नीरज कोष्टा को गिरफ्तार कर लिया| डीजे बजाने की उनके पास कोई सक्षम अनुमति नहीं थी| पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डीजे साण्ड बाक्स, फोकस लाईट, जनरेटर, एम्पलीफायर, वाहन जब्त करते हुए आरोपियों के विरूद्ध धारा 7/15 म.प्र.कोलाहल अधिनियम तथा 223 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला जांच में लिया है|
