Spread the love

हट्टा थाना पुलिस ने की कार्रवाई
बालाघाट। हट्टा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देशी, विदेशी अंग्रेजी शराब जब्त किया है। शराब का अवैध परिवहन करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कोतवाली थाना क्षेत्र के खैरी निवासी शानू राऊत उम्र 26 वर्ष और शुभम भारद्वाज उम्र 19 वर्ष शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। वहीं आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
हट्टा थाना पुलिस ने बताया कि 5 मार्च को ग्राम पाथरी से ग्राम हट्टा की तरफ शराब तश्करी की मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर हट्टा थाना पुलिस ने विधिवत घेराबंदी की। इसी दौरान एक स्कूटी में दो युवक शराब लेकर आ रहे थे। जिन्हें विधिवत हिरासत में लेकर उनकी जांच पड़ताल की गई। आरोपियों के कब्ज से 72 लीटर प्लेन देशी शराब, बीयर और परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी को जब्त किया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी हट्टा, सउनि विजय पटले, आरक्षक अतुल उपाध्याय, भानूप्रताप का उल्लेखनीय योगदान रहा है।
रजेगांव की ओर से बालाघाट ला रहे थे शराब
एएसआइ विजय पटले के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे रजेगांव की ओर से शराब बालाघाट लेकर आ रहे थे। लेकिन शराब उन्होंने कहां से ली इसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी। पुलिस ने जानकारी के अनुसार इसकी तस्दीक भी की, लेकिन मौका स्थल पर उन्हें कोई नहीं मिला।
दोनों आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वे सप्लायर हैं। उन्हें रजेगांव में शराब को बालाघाट में छोडऩे के लिए दिया गया था। लेकिन बालाघाट की जगह का नाम उन्होंने पुलिस को नहीं बताया। इतना ही नहीं रजेगांव में शराब कहां से आई या दुकान से खरीदे इसके बारे में उन्होंने पुलिस को जानकारी नहीं दी या फिर पुलिस इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। हालांकि, पुलिस ने यह भी बताया कि दोनों पैकारी का काम करते हैं। लेकिन यह कितना सच है, यह तो पुलिस और दोनों आरोपी ही जानते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *