Spread the love

घर में घुसकर तोड़फोड़, फायरिंग, वाहनों में लगाई आग
जबलपुर। सिविल लाइन थाना अतंर्गत सांईबाबा चौक के पास गुरुवार की देर रात बदमाशों द्वारा घर में घुसकर तोड़फोड़ और फायरिंग कर वाहनों में आग लगाई जाने की घटना के दौरान बदमाशों के उपद्रव को देखकर वृद्ध की दहशत में हार्टअटैक से मौत हो गई| इस मामलें में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है| यहां बता दे कि शुक्रवार को मृतक के शव को थाने में रखकर परिजनों और क्षेत्रीय लोगों ने धरना प्रदर्शन कर बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की थी|
सिविल लाईन पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार साईं बाबा चौक सिविल लाइन निवासी वृद्ध विष्णुप्रसाद कनौजिया के घर पर देर रात 1.30 बजे आरोपी अभिषेक पाल उर्फ चिन्टू, मार्सल पाल, छोटू उर्फ लाला श्रीवास्तव, अकबर अली, लखन ठाकुर, मिक्की यादव, शाहरूख अंसारी अन्य 2-3 बदमाशों ने घर में घुसकर लाठी, तलवार से हमला करते हुए तोड़फोड़ कर दी. इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की और घर पर रखी दो पहिया वाहनों में आग लगा दी|
इतना ही नहीं बदमाशों ने वेदप्रकाश के घर के ऊपरी हिस्से में बने हॉस्टल में भी जमकर तोडफ़ोड़ की. शोर सुनकर वेदप्रकाश जैसे ही दरवाजे का पास पहुंचा तभी विष्णुप्रसाद कनौजिया के ऊपर तलवार से हमले की कोशिश की गई लेकिन तलवार उन्हें न लगकर दरवाजे पर लग गई, जिससे दहशत में विष्णु प्रसाद कनौजिया को हार्ट अटैक आ गया, उन्हें जबलपुर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने चैक कर विष्णुप्रसाद कनौजिया को मृत घोषित कर दिया| पुलिस को पूछताछ में मृतक के परिजनों ने बताया कि घटना अगस्त 2021 की पुरानी रंजिश से जुड़ी है. उस समय क्षेत्र के कुछ लोगों से विवाद हुआ था. जिसमें बदमाशों ने बल्लू उर्फ कृष्ण रजक पर भी चाकू से हमला किया था. इस मामले का केस अभी न्यायालय में चल रहा है. आरोपी लगातार बल्लू पर समझौता करने का दबाव बना रहे थे. इसी उद्देश्य को लेकर उन्होंने घर में हमला किया| मृतक के भतीजे वेदप्रकाश की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी अभिषेक पाल, मार्सल पाल, छोटू श्रीवास्तव, अकबर अली, लखन ठाकुर, मिक्की यादव, शाहरूख अंसारी के विरूद्ध धारा 333, 324(4), 352, 326(एफ), 331(6) 115(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *