Spread the love

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा, इस्तीफे की मांग की
अशोकनगर । मंत्री प्रहलाद पटेल के भीख वाले विवादित बयान का कांग्रेस ने विरोध किया है। इस बयान को लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। अशोकनगर कलेक्ट्रेट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार मयंक तिवारी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस का कहना है कि एक मंत्री की ओर से इस तरह की भाषा का प्रयोग लोकतंत्र और जनभावनाओं का अपमान है। पार्टी ने मंत्री से सार्वजनिक माफी मांगने और नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग की है। प्रदेशभर में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन का आयोजन किया। प्रशासन ने इन कार्यक्रमों को रोका और पुतलों को जब्त कर लिया। कांग्रेस ने प्रशासन की इस कार्रवाई को लोकतंत्र विरोधी बताया है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि मंत्री जल्द ही माफी नहीं मांगते और इस्तीफा नहीं देते, तो पार्टी पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन शुरू करेगी। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा और मंत्री पटेल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *