Spread the love

गुना| यातायात पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग कर अवैध हूटर अथवा पदनाम लिखे वाहनों पर लगातार चालानी कार्रवाई की जार ही है। इस दौरान पुलिस ने अभियान चलाकर हूटर व नंबर प्लेट की जप्त किए। वाहन चालकों से पुलिस ने अपील की है कि गाड़ी पर अवैध हूटर अथवा कोई पदनाम लिखा हों तो कृपया हटा लें, नहीं तो सख्त कार्यवाही की जाएगी। विदित है कि पुलिस मुख्यालय भोपाल से ऐसे वाहनों जिन पर अवैध रूप से लगाये गये हूटर, लाल/पीली बत्ती, पदानाम वाली व गलत नंबर प्लेट, व्हीआईपी स्टिकर आदि के विरूद्ध 1 मार्च से 15 मार्च तक विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए है । निर्देशों पर एसपी संजीव कुमार सिंहा द्वारा जिले में ऐसे वाहनों अधिक से अधिक कार्यवाही निर्देशित किया गया है । जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह कुशवाह द्वारा अपने यातायात बल के साथ आज शहर के जयस्तंभ चौराहा और हनुमान चौराहा पर वाहन चैकिंग की गई । चैकिंग के दौरान नियम विरूद्ध हूटर और नंबर प्लेट्स लगाए पाये गए वाहनों सहित कुल 18 वाहनों पर कार्यवाही की गई । जिसमें वाहनों से हूटर और नंबर प्लेट्स को निकाल कर जप्त किया गया एवं इन वाहनों पर कुल 34,000 रुपए का जुर्माना अधिरोपित किया गया है ।
इस दौरान ट्रैफिक इंचार्ज निरीक्षक अजयप्रताप सिंह द्वारा सभी वाहन चालाकों सहित आमजन व गणमान्य नागरिकों से अपील की गई कि यदि उनके निजी वाहनों पर अवैध हूटर, लाल/पीली बत्ती, गलत नंबर प्लेट अथवा बतौर कोई स्टीकर लगाया हो और वाहन पर लगाने की अनुमति नहीं है या विधि अनुसार वैध नहीं है तो कृपया अपने वाहनों से उक्त सामग्री अवश्य निकाल लें, जो गैर कानूनी है । सडक़ सुरक्षा नियम हम सभी की हिफाजत के लिए हैं इसलिए हमें नियमों का पालन करना चाहिए । जिले में पुलिस की यह कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *