Spread the love

दमोह : आज शांति समिति की बैठक में सभी शांति समिति के सदस्यों ने आने वाले पर्व होली के त्यौहार को सद्भाव से मनाने का निर्णय लिया। सभी ने मिलजुल कर यह संकल्प व्यक्त किया है कि सारे त्यौहारो को शांति पूर्वक और सद्भाव पूर्वक मनायें जायेंगे। आज शाम जिला कार्यालय सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। समिति के सदस्यों ने कहा शहर और दमोह जिला की फिजा गंगा-जमुना तहजीब वाली हैं और सभी लोग इसमें सद्भाव से काम करेंगे।

            इस अवसर पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा प्रशासन से जो अपेक्षाएं की गई है, पूरी कोशिश रहेगी वो सारी अपेक्षाएं पूरी हो। उन्होंने कहा व्यवस्थाओं के लिये अलग से बैठक की जायेगी। इंटरनल मीटिंग भी होंगी और लगातार मीटिंग्स की जायेंगी और चीजों को स्ट्रीमलाइन करते रहेंगे ताकि त्योहारों में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा आने वाले त्यौहारों में खासतौर से होली और रंगपंचमी का त्यौहार अभी आ रहा हैं और रमजान का माह भी चल रहा है, इस सिलसिले में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। शांति समिति का पुनर्गठन के बाद यह पहली बैठक है, जिसमें जिले से विभिन्न जनप्रतिनिधियों को भी इसमें शामिल किया गया है, यह पुर्नगठित शांति समिति की पहली बैठक यह मानी जाएगी। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा शांति समिति के सदस्यों के सुझाव के आधार पर बैठक को रंग पंचमी तक सीमित रखा गया है, रंग पंचमी तक के त्योहारों के बारे में बैठक में चर्चा की गई। इसके बाद नवरात्रि से लेकर के ईद, गुड फ्राइडे, झूलेलाल जयंती और बाकी जो त्यौहार आने वाले हैं, उन त्योहारों पर जल्दी ही एक बार और बैठक कर चर्चा की जायेगी। बैठक में इन त्योहारों पर महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए हैं, उन सारे सुझावों को नोट किया गया है।

            इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने कहा शांति समिति की बैठक मे शहर के शांति समिति के गणमान्य सदस्य उपस्थित हुये। इसमें पहली बार ऐसा हुआ है की जिले के अन्य अंचलों से भी लोग मीटिंग में शामिल हुये। उन्होंने कहा जो अपेक्षाएं आम जनता से है और उनकी प्रशासन और पुलिस से जो अपेक्षाएं है, वो सुनी गई और बहुत सारे विषयों में उनसे सुझाव लिए गए है, जिस पर प्रयास होगा की उनको समय सीमा में पूरा कर लिया जाये।

            उन्होंने कहा सभी लोग शांतिपूर्वक त्यौहार मनाये इस पर एक सार्थक चर्चा हुई है। हम त्यौहार को शांतिपूर्ण मनाने में सफल रहेंगे और उसके लिए एक्स्ट्रा फोर्स और पुलिस की जो पूरी व्यवस्था लगती है, वह लगाई जायेंगी। बैठक में शांति समिति के सम्माननीय सदस्यगण और पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *