Spread the love

दमोह ! पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा तथा एसडीओपी तेंदूखेड़ा देवी सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तारादेही राजीव पुरोहित ने मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर 21 पेटी अवैध शराब डिजायर कार क्रमांक एमपी 20 जेडपी 4029 से जप्त की है! शराब कौन ले जा रहा था इसकी जांच तारादेही पुलिस कर रही है ! इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजीव पुरोहित, एएसआई इमरत सिंह, आरक्षक पंकज, संतोष, शैलेश, भगत और ओमकार शामिल रहे ! जप्त शराब की कीमत करीब 1 लाख रुपए से अधिक गई है और कार की कीमत करीब 9 लाख रुपए बताई है ! अज्ञात आरोपितों पर 34/2 ‌ कायम कर विवेचना में लिया गया है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *