
दमोह ! जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दमोह-कुंडलपुर मार्ग लुहर्रा के पास मंगलवार देर शाम हुए सड़क हादसे में दो युवकों को हिंडोरिया अस्पताल से इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया जहां दोनों बाइक सवार का चेकअप किया गया जिसमे प्रदीप पिता भगवान दास अठया उम्र 28 वर्ष निवासी भदौली का चेकअप उपरांत ईसीजी कराकर ड्यूटी रत डॉक्टर आरएस राजपूत ने मृत घोषित कर दिया. वहीं मलखान पिता जितेंद्र सिंह राजपूत उम्र 22 वर्ष निवासी भदौली की हालत गंभीर होने पर तत्काल ही जबलपुर रेफर किया था, जहां बताया जा रहा है कि जबेरा पहुंचते ही रास्ते में दम तोड़ दिया. जिससे शव को वापस दमोह जिला अस्पताल लाया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार हिंडोरिया अस्पताल पहुंचे एएसआई जागेश्वर और आरक्षक वीर सिंह ने तत्परता से दोनों घायलों को तत्काल ही जिला अस्पताल भिजवाया था ! परिजनों ने बताया कि विगत दिन सोमवार को घर से दोनों युवक हीरो कम्पनी की बाइक क्रमांक एमपी 34 एम ओ 9930 से निकले हुए थे, जो मंगलवार शाम लौटते समय लुहर्रा के पास चार पहिया वाहन (पिकअप) क्रमांक एमपी 17 जी 1582 जिसमें शराब लोड होना बताया गया.उसी वाहन की टक्कर या भिडंत होने से दोनों बाइक सवार की मौत हुई है पुलिस पूरे घटना की जांच कर रही है.यहां दूसरे शव को सुरक्षित जिला अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया था सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए!
