Spread the love

दमोह ! थाना कोतवाली द्वारा आगामी त्यौहारों के शांतिपूर्ण मनाए जाने हेतु आदतन अपराधियों,निगरानी/गुंडा बदमाशों को थाना कोतवाली में शिविर लगाकर वाउण्ड ओवर किया गया।जिला दण्डाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा आगामी दिवसों में पड़ने वाले त्योहारों के शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने हेतु ज़िला दमोह के आदतन अपराधियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के पालन में आज दिनांक 11.03.2025 को थाना कोतवाली में तहसीलदार दमयंतीनगर एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आनंद राज की उपस्थिति में शिविर लगाया गया।शिविर में 02 प्रकरण में 04 अपराधियो के विरुद्ध धारा 170 BNSS एवं 14 प्रकरणों में 14 अपराधियों के विरुद्ध धारा 126/135 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई ।सभी अपराधियों को 50,000-50,000 रुपए की राशि से एक वर्ष की अवधि के लिए वाउण्ड ओवर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *