Spread the love

मडियादो: पन्ना टाइगर रिजर्व क्षेत्र के बफर जोन मडियादो के अंतर्गत आने बाली बीट चोरइया के वन चौकी के पास मंगलवार दोपहर आग लग गई। लमती घाटी के पास जंगल मे लगी आग से बहुत से छोटे पैड-पौधे जल गए । जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन को दी गई। सूचना के बाद स्थानीय वनकर्मी ओर नियुक्त फायर वाचर जंगल की आग को वुझाते दिखे। दो घंटे की अथक मेहनत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। इन दिनों जंगलों में आग लगने की घटनाएं अक्सर सामने आती जिसका बड़ा कारण जंगलों के मार्गो से गुजरने वाले लोग धूम्रपान करते समय आग छोड़ देते जिससे जंगल में आग छोटा रूप लेकर बड़े रूप में बदल जाती ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *