
हिण्डोरिया:- स्थानीय थाना परिसर में होली, धुडे़री, रंग पंचमी, रमजान एवं ईदुल फित्र पर्व को लेकर थाना परिसर में थाना प्रभारी धर्मेन्द्र गुर्जर के मार्गदर्शन में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया है।
बैठक में उपस्थित सभी गणमान्यजनों एवं सामाजिक जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने पर्व परंपरानुसार आपसी सद्भाव पूर्ण माहौल में बनाने का निर्णय लिया। बैठक मे श्री गुर्जर ने कहा कि कोई भी किसी को जबरन रंग ना लगायें, शराब खोरी ना करें, कोई शराब का सेवन एवं क्रय-बिक्रय ना करे। उपद्रवी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। सभी अपने पर्व अमन, शांति एवं आपसी भाईचारा के साथ मनाये। बैठक में लक्ष्मण पटेल, देवेंद्र ठाकुर, तैय्यूब अली , हबीब राजा चौहान , अन्नु राजपूत, गणेश सिंह, मुन्ना चौरसिया, शानू खान ,पटवारी संदीप यादव, धर्मेंद्र चमन, कालूराम अहिरवार, नरेश साहू ,राकेश वर्मा, वीरेंद्र दुबे , मनजीत राज, अल्ताफ बाबू, सुजात खान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
