
दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया उपार्जन 15 मार्च से प्रारंभ किया जा रहा हैं। इस बार निर्णय लिया है कि जैसे चुनाव में आदर्श मतदान केंद्र बनाये जाते हैं, वैसे ही इस बार सातों विकास खंडों में सात आदर्श उपार्जन केंद्र बनाये जा रहे हैं, जहाँ पर किसानों के आने से लेकर तुलाई और उनके वापस जाने तक सारी व्यवस्थाएँ बहुत उच्च कोटी की रखने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा इसके अलावा जो 49 उपार्जन केंद्रों को शत-प्रतिशत सी.सी.टी.वी कवरेज से लेस किया जा रहा है। एक सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल और कमांड सेंटर जिले में बनाया जा रहा है ताकि हर एक केंद्र की लगातार निगरानी रखी जा सके तथा देखा जा सके कि वहाँ पर उपार्जन कार्य किस प्रकार से चल रहा है। इससे ना केवल उपार्जन कार्य में पारदर्शिता आएगी, बल्कि किसानों को भी बहुत सुविधा होगी कलेक्टर श्री कोचर ने सभी से आग्रह करते हुए कहा आदर्श उपार्जन केंद्रों का लाभ उठाएं। यहाँ की व्यवस्थाएँ पूरी तरह आदर्श उपार्जन केन्द्र के अनुरूप बनाएंगे और पूरा विश्वास है कि किसानों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा।
