
दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की अध्यक्षता में वर्ष 2025-26 हेतु प्रस्तावित गाइडलाईन की बैठक आज सम्पन्न हुई। बैठक में दमोह जिले की 596 लोकेशन पर 20-25 प्रतिशत तक की वृद्धि प्रस्तावित की जा रही है, मुख्य लोकेशनों पर 50 प्रतिशत एवं अधिक की वृद्धि प्रस्तावित है। आमजन वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रचलित दरों पर 31 मार्च 2025 तक दस्तावेजों का पंजीयन करा सकते हैं, नवीन दरें अगले वित्तीय वर्ष में लागू की जायेंगी।
बैठक में उप जिला मूल्यांकन समितियों से प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा उपरांत निर्धारित विहित प्रक्रिया अनुसार वर्ष 2025-26 हेतु प्रस्तावित गाइडलाईन आज 13 से 17 मार्च 2025 तक आमजन से आपत्ति तथा सुझाव आमंत्रित किये गये है। इसके पश्चात आपत्ति, सुझाव प्राप्त नही किये जायेंगे। बाजार मूल्य की गाइड लाइन वर्ष 2025-26 के प्रस्ताव का अवलोकन जिला पंजीयक कार्यालय दमोह एवं संबंधित मुख्यालय उप-पंजीयक कार्यालय दमोह, पथरिया, हटा, तेंदूखेडा, बटियागढ एवं जबेरा में कार्यालयीन समय में किया जा सकता है।
