Spread the love

20 मार्च से चार चरणों में नालियों और नालों का सफाई अभियान शहरी क्षेत्रों में प्रारंभ किया जायेगा

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया वर्षा ऋतु आने में भी लगभग ढ़ाई-तीन माह शेष है और उसकी पूर्व तैयारियां बहुत ठोस तरीके से हो इसके लिए एक बड़ा काम करने जा रहे हैं। आज इसके आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा 20 मार्च से चार चरणों में नालियों और नालों का सफाई अभियान शहरी क्षेत्रों में प्रारंभ किया जायेगा। ये अभियान चार चरणों में चलेगा। पहला चरण इसका 20 मार्च से प्रारंभ किया जा रहा हैं। इसका एक ट्रायल आज नगरपालिका दमोह में किल्लाई नाका क्षेत्र से विजय नगर तक नाले को पूरी तरह से साफ किया गया है। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा हमारा उद्देश्य है कि बारिश के पहले नाले पूरी तरह साफ हो जाए, नालिया पूरी तरह साफ हो जाए ताकि वर्षा के जल के जमाव की स्थिति बिल्कुल भी शहर में पैदा ना हो। जैसे पिछले साल पैदा हुई थी। इसको बहुत एक बड़े अभियान के रूप में चला रहे हैं और पूरे जिले के नगरीय क्षेत्रों में चला रहे हैं।

  उन्होंने कहा इसमें सख्त निर्देश ये दिए हैं कि पूरा एक प्लान डे वाइज तरीके से बनाया जाएगा। आज किस नाले की सफाई होगी, आज किस नाले की सफाई होगी और इसमें हमने यह भी निर्देश दिए हैं कि बिल्कुल भी इसमें जल्दबाजी नहीं की जाएगी। जितना समय उस नाले या नाली को पूरी तरह साफ होने में लगता है, वह लगाया जाएगा। पूरी इसके लिए टीमें अलग से गठित की जाएंगी और वे लगातार काम करेंगी। जल्दबाजी इसमें बिल्कुल नहीं की जाएगी और पूरा शत-प्रतिशत साफ करने के बाद ही अगले नाले की तरफ बढ़ा जाएगा। जो नाला साफ हो जाता है, उससे जो कचरा निकलता है उसके भी तत्काल निपटान की कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा इस अभियान के माध्यम से मुझे पूरा विश्वास है कि बारिश से पहले सभी नाले और नालियों को कचरा मुक्त करने में सफल होंगे। श्री कोचर ने नगरवासियों से आग्रह किया हैं आप सब भी इसमें सहयोग करे। सभी पार्षदगण भी इस कार्यक्रम से जोड़े जाएंगे। जनप्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम से जुड़े रहेंगे। सभी वार्डों में यह सफाई सुनिश्चित हो जाए इसके लिए पार्षदगण भी पूरा सहयोग करेंगे। ऐसा मेरा ऐसी मेरी विनम्र अपील सभी से है। उन्होंने कहा स्वच्छ भारत अभियान भी चल रहा है। यह उसी का एक हिस्सा हम मान कर के चले और मैं विश्वास करता हूँ की अभियान नाले और नालियों को कचरा मुक्त बनाने में एक मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *