अगले प्रश्न पत्र से फर्नीचर उपलब्ध कराने जिला शिक्षा अधिकारी को दिए निर्देश
परीक्षा केंद्र नवीन हटा में पर्यवेक्षकों एवं केंद्राध्यक्ष को दिया नोटिस

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने आज दमोह सहित हटा एवं पटेरा क्षेत्र के परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर जायजा लिया। सोजना में परीक्षा केन्द्र पर विद्यार्थी जमीन पर परीक्षा देते हुये मिलने पर नाराजगी व्यक्त की तथा जिला शिक्षा अधिकारी को अगले प्रश्न पत्र से फर्नीचर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। परीक्षा केन्द्र नवीन हटा में अव्यवस्थाओं पर पर्यवेक्षकों एवं केन्द्राध्यक्ष को नोटिस जारी किये गये। उन्होंने सीएम राइज परीक्षा केन्द्र के कक्षों में पंखे लगाने और परीक्षार्थियों की संख्या दर्ज करने के निर्देश दिये। उन्होंने यहां शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र में दसवीं बोर्ड परीक्षा सामाजिक विज्ञान पेपर का जायजा लिया। यहां सीसीटीवी कैमरे चालू पाए गए, केंद्र अध्यक्ष और अमले को आवश्यक निर्देश दिए, ताकि परीक्षाएं सुचारू रूप से संपन्न हो। सी एम राइज हटा में एक कक्ष में पंखे न होने पर प्राचार्य को तुरंत ही पंख लगाने हेतु निर्देशित किया।

कलेक्टर श्री कोचर ने कहा आज दमोह में एक परीक्षा केंद्र, हटा आने के समय मुड़िया परीक्षा केन्द्र का भ्रमण किया है, यहां हटा में भी तीन स्कूलों का भ्रमण किया, परीक्षा सामाजिक विज्ञान का पेपर है, परीक्षा ठीक से चल रही है, संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा एक कमरे में पंखे नहीं मिले, आज ही पंखे लगवाने के निर्देश दिये है। बच्चों को किसी तरह की तकलीफ और असुविधा नहीं होनी चाहिए। परीक्षाओं पर पैनी नजर रखी जा रही है, सभी जगह सी.सी.टी.वी. कैमरे चालू पाए गए हैं, और हर जगह एक जिम्मेदार अधिकारी नजर रखे हुये है।
माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित हाई स्कूल परीक्षा 2025 के अंतर्गत गुरुवार को जिले के 84 परीक्षा केंद्रों पर सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने परीक्षा केंद्र मुड़िया , रामकुमार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह, शासकीय सी एम राइज हटा, नवीन हटा एवं परीक्षा केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोजना का आकस्मिक निरीक्षण किया। नवीन हटा में पर्यवेक्षक कक्ष में नियंत्रण न होने पर उन्हें तत्काल परीक्षा से मुक्त करने व केंद्र अध्यक्ष को नोटिस जारी करने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया । परीक्षा केंद्र सोजना में विद्यार्थी फर्श पर परीक्षा देते हुए मिले जिस पर उन्होंने आगामी परीक्षा के पूर्व सभी विद्यार्थियों हेतु फर्नीचर उपलब्ध कराने एवं पक्का शेड बनवाने हेतु लाइजनिंग टीम में संलग्न ए पी सी मोहन राय को निर्देशित किया। सभी केंद्रों में कैमरे लगे हुए पाए गए तथा किसी भी केंद्र पर कोई नकल प्रकरण नहीं बना।
कलेक्टर सुधीर कोचर परीक्षा केंद्र के कक्षो के बाहर कक्ष के परीक्षार्थियों की संख्या न लिखे जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और केंद्राध्यक्ष को निर्देश दिए कि किस कक्ष में कितने परीक्षार्थी उपस्थित है उनकी सूची लगाई जाए। उन्होंने कहा हटा के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र में दसवीं बोर्ड परीक्षा सामाजिक विज्ञान पेपर का पेपर चल रहा है व्यवस्थायें ओवरहाल ठीक है, पंखे लगाने के निर्देश दिए है, परीक्षा कैमरे की निगरानी में चल रही है , अमले को आवश्यक निर्देश दिए ताकि परीक्षाएं सुचारू रूप से संपन्न हो।
