
हटा । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के परिपालन में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा हटा राकेश सिंह मरकाम की अध्यक्षता में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय में किया गया। बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची के अद्यतीकरण की प्रक्रिया एवं अवधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्रदान की गई।
इस दौरान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री मरकाम ने महिला मतदाताओं की संख्या कम होने के संबंध में प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा मतदाता सूची में शत-प्रतिशत नामांकन हेतु सहयोग पर चर्चा की। सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनधियों से अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट की सूचियां उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया गया।प्रतिनिधियों द्वारा मतदाताओं की उम्र, जाति, पता संशोधन जिज्ञासाओं के संबंध में प्रश्न व्यक्त किए जाने पर उनका समाधान भी बैठक में किया गया। बैठक में तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी, मास्टर ट्रेनर माधव पटैल तथा सहायक प्रोग्रामर अरूण गर्ग सहित राजनैतिक दलों के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
