Spread the love

जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत शक्तिनगर बदनपुर में बीड़ी देने से इंकार करने पर रांझी के 6 बदमाशों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया| घायल को उपचार के लिए मेडीकल अस्पताल में भर्ती कराया गया| घटना का सीसीटीव्ही फुटेज भी सामने आया है| पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है|
गढ़ा पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार बदनपुर निवासी अभय राकेशसिया अपने दोस्तों के साथ घर के पास खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश अमित बेन और उसका साथी अमित वहां पहुंचे और अभय से बीड़ी मांगी। जब अभय ने बीड़ी देने से इनकार कर दिया, तो आरोपियों ने अचानक चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल भेजा। पुलिस ने इस घटना का सीसीटीव्ही फुटेज सामने आने के बाद आरोपी पुरानी बस्ती रांझी निवासी शनि जांगड़े , मनमोहन नगर रांझी निवासी अमन केवट, फक्कड़ बाबा मंदिर रांझी निवासी अंकित गिराय, गंगामैया रांझी निवासी अंशुल मलिक, रक्षा नगर कालोनी दुर्गा मंदिर रांझी निवासी गोविंद गुरु और फक्कड़ बाबा मंदिर रांझी निवासी करन गिराय को गिरफ्तार कर लिया हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *