Spread the love

लाश को बोरे में भरकर दूर ले जाकर लगा दी आग, दोनों गिरफ्तार
जयपुर। राजस्थान के जयपुर में यूपी के मेरठ जैसे सनसनीखेज हत्याकांड ने सभी को हिरा कर रख दिया है। दोनों ही शहरों की खौफनाक कहानी पति,पत्नी और वो के आसपास ही घूमती है। जहां मेरठ में मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या करने के बाद उसकी लाश एक ड्रम में टुकड़े करके डाली दी और ऊपर से सीमेंट का घोल भर दिया। तो वहीं जयपुर में भी एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी और शव को बोरे में भरकर आग के हवाले कर दिया।
पुलिस के मुताबिक धन्नालाल सैनी सब्जी बेचने का काम करता था। उसकी पत्नी गोपाली देवी (42) का अपने प्रेमी दीनदयाल (30) से अवैध संबंध थे। इस बात की जानकारी धन्नालाल को हो गई। बीती 15 मार्च को धन्नालाल, दीनदयाल की दुकान पर पहुंचा, जहां गोपाली भी काम करती थी। वहां इस बात को लेकर दोनों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान गोपाली और दीनदयाल ने मिलकर धन्नालाल पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) ने बताया कि हत्या के बाद पत्नी और उसके प्रेमी दीनदयाल ने शव को ठिकाने लगाने के लिए एक बोरे में डाला और उसे बाइक पर रखकर ले गए। इसके बाद एक जगह जाकर उसमें आग लगा दी। अगली सुबह जले हुए शव की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस तुरंत हरकत में आई और शक के आधार पर गोपाली को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पूछताछ में गोपाली ने अपना अपराध कबूल कर लिया और बताया कि उसने दीनदयाल के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की है। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *