Spread the love

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत पर भी नहीं हुई कोई कार्रवाई
जबलपुर। सुहागी महाराजपुर में सरकारी जमीन पर धड़ल्लें से अतिक्रमण हो रहा है| शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है| हद तब हो गई जब शिकायतकर्ता उमेश शुक्ला ने तहसीलदार और कलेक्टर कार्यालय में कई बार शिकायतें की लेकिन इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।
सुहागी के खसरा नंबर 1 में जो की पूर्व निजी भूमि थी अब अचानक वह शासकीय भूमि में परिवर्तित हो गई पहले निजी भूमि से अतिक्रमण हटाने की शिकायत की गई और अब शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की शिकायत की गई लेकिन वहां पर अतिक्रमणकारियों का कारवां बढ़ता जा रहा है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने दसवें महीने वर्ष 24 में शिकायत की थी जिस पर पटवारी का पंचनामा और रिपोर्ट लगी है लेकिन शिकायतकर्ता की मूल शिकायत ही गायब हो गई है। शिकायतकर्ता का कहना है की प्रशासन ने न निजी भूमि के नाते अतिक्रमण हटाया और न ही शासकीय भूमि के नाते आज की शिकायत पर अतिक्रमण हटा रहे। शिकायतकर्ता ने बताया कि पूर्व में राजस्व प्रकरण क्रमांक 0009/ अ-68 /2019-20 के तहत अतिक्रमण हटाने का आदेश हुआ उसका आज तक पालन नहीं किया गया। उल्टे अतिक्रमण की शिकायत करते-करते शिकायतकर्ता की जान पर खतरे की स्थिति बन गई और अब प्रशासन अतिक्रमण हटाने के कार्रवाई से लगातार बचता नजर आ रहा है| .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *