ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन ने कराया एआईए को फीडबैक


छिंदवाड़ा – स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में छिंदवाड़ा को प्रदेश ही नहीं देश में अब्बल स्थान दिलाने के लिए नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहके, आयुक्त सी.पी. राय, ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन सहित स्वच्छता टीम कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
इसी के तहत निगम की स्वच्छता टीम विविध संस्थाओं में जाकर जनमानस को फीडबैक के प्रति जागृत कर रही है। फीडबैक अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन के साथ निगम से इंजीनियर रवि हनोते एवं शिव प्रसाद पंद्राम ने विविध क्षेत्रों के साथ अरिहंत इंटरनेशनल एकेडमी जाकर स्वच्छता का महत्व बताया और जनमानस सहित शिक्षकों से फीडबैक कराकर छिंदवाड़ा को नंबर वन पायदान पर लाने हेतु सहयोग की अपील की।
स्वच्छता टीम का स्कूल प्राचार्य रविशंकर माथुर ने आत्मीय अभिनंदन किया ओर स्वयं ने फीडबैक कर तमाम शिक्षा जगत सहित नगर वासियों से फीडबैक देने की अपील की।
