

उपकार दिवस पर सर्वोदय अहिंसा की सराहनीय पहल
छिंदवाड़ा – वैशाख सुदी दूज मंगलवार 29 अप्रैल के शुभ दिन मध्य प्रदेश की धर्म नगरी छिंदवाड़ा सहित सम्पूर्ण विश्व की सकल स्वाध्याय प्रेमी दिगंबर जैन मुमुक्षु समाज एवं अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन स्वर्णपुरी सोनगढ़ के संत आध्यात्मिक सतपुरुष गुरुदेवश्री कानजी स्वामी का 136 वां उपकार दिवस विविध अनुष्ठानों के साथ भक्ति भाव पूर्वक मनावेगा।
उपकार दिवस के अवसर पर छिंदवाड़ा में जियो ओर जीने दो के साथ सर्वोदय अहिंसा की पवित्र भावना को लेकर भीषण ग्रीष्म काल की देखते हुए रविवार अमावस्या के शुभ दिन राजस्थानी गौ सेवा समिति एवं सर्वोदय अहिंसा की टीम नगर पालिक निगम द्वारा संचालित गौशाला खापाभाट पहुंची ओर वहां निवास कर रहे 180 पशुधन की सेवा कर उन्हें हरी सब्जी, फल, मिष्ठान, गुड खिलाकर जीव दया का परिचय दिया।
इस पवित्र एवं नेक कार्य में सर्वोदय अहिंसा के प्रदेश संयोजक एवं नगर पालिक निगम स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन के साथ अहिंसा प्रेमी राजस्थानी गौ सेवा समिति के सक्रिय सदस्य महेश राजपुरोहित, कानसिंह राजपुरोहित, निंबाराम देवासी, भगाराम देवासी, रामाराम देवासी, अशोक सुथार, रविंद्र जाट, किशन सिंह राठौड़, लक्ष्मण चौधरी, कृष्ण चौधरी, ललित भाई, संभव बाबू माली, हरीश सुथार, पीराराम देवासी, किशन शर्मा, मनीष संत, डायाराम सुथार, किशन देवासी ने यह पवित्र एवं नेक कार्य कर जीव रक्षा का संकल्प लिया। सभी ने गौशाला के सुंदर संचालन के लिए नगर पालिक निगम, छिंदवाड़ा का आभार व्यक्त किया ओर जीव दया के इस सुंदर कार्य की अनुमोदना करते हुए देश वासियों से ग्रीष्म काल में पशु पक्षियों के लिए दाना पानी रखने की अपील की।
कल मनेगा 136 वां उपकार दिवस –
फेडरेशन सचिव दीपक राज जैन ने बताया कि कल वैशाख सुदी दूज मंगलवार को मुमुक्षु मंडल एवं युवा फेडरेशन प्रातः 7 बजे श्री आदिनाथ दिगंबर जिनालय गोल गंज में श्री जिनबिंब प्रक्षालन से गुरुदेवश्री की समर्पित 136 वें उपकार दिवस का शुभारंभ करेगा पश्चात 7.15 से श्री जिनेन्द्र पूजन, 8.30 बजे से स्वाध्याय भवन में गुरुदेवश्री के सीडी प्रवचन, 9 बजे से बाल ब्रह्मचारिणी ममता दीदी का स्वाध्याय एवं 9.45 से गुरुदेवश्री के व्यक्तित्व एवं कर्तृत्व पर विशेष सभा होगी। रात्रि 8.15 बजे से वीतराग भवन में ब्रह्मचारिणी ममता दीदी के प्रवचन एवं 9 बजे से वीतराग विज्ञान पाठशाला द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है जिसमें सकल जैन समाज से सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने की अपील मंडल एवं फेडरेशन द्वारा की गई है।
