Spread the love

इन्दौर। तेज आंधी के चलते होर्डिंग गिरने से अपने भतीजे के साथ बाईक पर जा रही एक महिला की मौत हो गई। होर्डिंग का एंगल उसके सिर में घुस गया था। घटना खुड़ैल थाना क्षेत्र की है और महिला का नाम गीता बाई उम्र अट्ठावन साल निवासी सनावदिया है।‌ वह अपने भतीजे के साथ बाइक से इंदौर में रिश्तेदारों से मिलकर वापस घर लौट रही थी। खुड़ैल थाना पुलिस के अनुसार घटना सनावदिया ग्राम के पास की है। गीताबाई पति रमेश यादव निवासी सनावदिया इंदौर से लौटते हुए अपने भतीजे वैध के साथ देवगुराड़िया पहुंची। तभी शशि कॉलोनी के पास आंधी से एक होर्डिंग सड़क पर गिरा। उसमें लगा एंगल महिला के सिर में जा घुसा। भतीजे ने महिला को उठाया और लोगों की मदद से नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम हेतु भिजवा मर्ग कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *