Spread the love

6 मई को होना था विवाह, दहेज लोभियों पर मामला दर्ज
जबलपुर। शादी का रिश्ता तय होने के बाद सगाई हो जाने के उपरांत दहेज लोभियों ने 11 लाख रुपए नगद की डिमांड रख दी, लड़की वालों के हाथ पैर ढीले पड़ गए| परिवार ने अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा बचाने के लिए लड़कों वालों के हाथ पैर जोड़े तमाम कोशिशे की, लेकिन कोशिशे नाकाम रहीं| अंत में हार कर लड़की ने गोहलपुर थाने में मामलें की शिकायत दर्ज करा दी| पुलिस ने जांच के बाद दहेज लोभियों पर मामला दर्ज कर लिया है| बताया गया है कि इसी माह 6 मई को शादी होने वाली थी इसके पहले लड़के वालों ने मांग पूरी नहीं होने पर रिश्ता तोड़ दिया| गोहलपुर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोहलपुर थाना क्षेत्र निवासी एक 22 वर्षीय युवती की शादी कृष्णा कलोनी निवासी शैलेंद्र झारिया के साथ हुई थी1 27 अप्रैल को लगुन व सगाई का कार्यक्रम गुलजार होटल में संपन्न हो गया था| 6 मई को शादी होनी थी| सगाई में लड़की वालों ने 2 लाख रुपए नगद और सवा लाख कीमती सोने की अंगूठी व 60 हजार रुपए के कपड़े नेग दस्तूर में दिए थे| 29 अप्रैल की शाम लड़के की मां का फोन लड़की के पिता के पास आया जिसमें उन्होंने कहा कि जिसमें उन्होंने 11 लाख रूपये नगद एवं कार की मांग की| ऐसा न करने पर शादी नहीं करने का फैसला भी सुना दिया| लड़की पक्ष के लोग शैलेंद्र झारिया के घर पहुंचे और बातचीत कर समझाने का प्रयास किया| यहां पर मौजूद शैलेन्द्र झारिया एवं उनकी मां सरोज झारिया , पिता भगवत झारिया, बहन शिल्पी झारिया, भाई पवन राज, आस्था झारिया, शुभम झारिया, चंद्रिका मेहरा, उमा झारिया सभी मिलकर बोले यदि दहेज में 11 लाख रूपये नगद तथा कार नहीं दोगे तो हम लोग शादी नहीं करेगें, लड़की पक्ष ने असमर्थता व्यक्त की तो लड़के पक्ष ने उसके पिताजी एवं रिश्तेदारों ने बात की और कहा कि हम लोग इतना दहेज तथा नगद देने में असमर्थ हैं तो उन सभी लोगों ने रिश्ता तोड़ कर शादी करने से इंकार कर दिया। लड़की पक्ष द्वारा शादी के लिए अग्रवाल बारात घर, टेंट हाउस, केटरिंग , बेंड, कैमरे की एडवांस बुकिंग की जा चुकी है जिसमें लाखों रुपए खर्च हो चुके है शादी के कार्ड भी बट चुके है| रिश्ता टूटने पर मानसिक, आर्थिक व सामाजिक स्थिति का नुकसान भी हो गया| परिवार परेशानी में आ गया| लड़की की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 3, 4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम तथा 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *