Spread the love

नगर में बढ़ रही चोरी की वारदातें, जांच में जुटी कोतवाली पुलिस
बालाघाट। नगर में चोरी की वारदतें लगातार बढ़ते जा रही है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात्रि अज्ञात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया है। चोरों ने सूने घर से नगदी और जेवरात की चोरी कर ली है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले को फिलहाल जांच में लिया है।
जानकारी के अनुसार नगर के धर्मकांटा मार्ग में गुरूद्धारा के समीप निवासरत ट्रांसपोर्ट व्यवसायी अमरपालसिंह गांधी और उनके गार्ड दीपक सोनवाने के घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलने पर सीएसपी वैशालसिंह कराहलिया, थाना प्रभारी विजय राजपूत घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने डॉग स्कॉड की मदद से जांच शुरू कर दी है। गार्ड दीपक सोनवाने के अनुसार वह बीते 12 वर्षों से घर की रखवाली कर रहे हैं। 9 मई को वह कटंगी के वरुड गांव में एक कार्यक्रम में गया था। घर पर कोई नहीं था। रविवार की सुबह जब पत्नी घर पहुंची तो उन्हें कमरे का सामान बिखरा हुआ मिला। जिसकी सूचना उन्होंने दी। उन्होंने इसकी सूचना मालिक अमरपाल सिंह गांधी को दी। दीपक सोनवाने ने बताया कि मालिक के साथ-साथ चोरों ने उनके घर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने नगदी, जेवरात के साथ-साथ डीवीआर की भी चोरी की है।
डीवीआर भी ले गए चोर
अमरपालसिंह गांधी के रिश्तेदार जस्सी के अनुसार अज्ञात चोरों ने दोनो घरों में नगदी और जेवरात की चोरी की है। साथ ही घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर भी चोरी कर लिया है। ताकि पुलिस को चोरी से जुड़ा कोई भी सुराग न मिल पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *