Spread the love

एक जून को रिपोर्टिंग अथॉरिटी के पास ऑटो फारवर्ड हो जाएगी पीएआर
भोपाल। प्रदेश के सभी आईएएस अधिकारियों को अपनी परफार्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट (पीएआर) भरने के लिए केंद्र सरकार ने निर्देश जारी कर दिए हैं। यह पीएआर सभी आईएएस को इसी माह 31 मई तक भरना होगी। इसके बाद यह रिपोर्टिंग अथारिटी को ऑटो फारवर्ड हो जाएगी। केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण मंत्रालय के निर्देश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश के सभी अफसरों को सेल्फ एसेसमेंट से पीएआर भरने के निर्देश जारी किए हैं। पीएआर ऑटो फारवर्डिंग सिस्टम से हर माह सीनियर अफसर तक पहुंचेगी। डीओपीटी के अनुसार एक अप्रैल के बाद साल 2024-25 के लिए आईएएस अफसरों को अपनी पीएआर भरना है। इसके लिए सेल्फ असेसमेंट की टाइमलाइन 31 मई तय की गई है। पीएआर साफ्टवेयर पर यह असेसमेंट अपलोड होने के बाद एक जून को रिपोर्टिंग अथारिटी के पास ऑटो फारवर्ड हो जाएगी।
जिस आईएएस अधिकारी के सीनियर अफसर के पास रिपोर्टिंग अथारिटी का प्रभार होगा, वह 31 जुलाई तक अपनी टीम संबंधित अफसर के बारे में पीएआर एसेसमेंट में दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद यह 1 अगस्त को ऑटो फारवर्ड होकर पीएआर एसेसमेंट रिव्यू अथारिटी के पास जाएगी। इस अधिकारी के पास भी अपने अधीनस्थ अफसरों की पीएआर रिव्यू करने का दो माह का समय होगा जो 30 सितम्बर तक होगा। इसके बाद एक अक्टूबर को अप्रेजल रिपोर्ट एप्रेजल रिपोर्ट एक्सेप्टिंग अथारिटी को एक अक्टूबर को ऑटो फारवर्ड हो जाएगी। इस अधिकारी द्वारा 31 दिसम्बर तक पीएआर को मंजूरी देकर संबंधित आईएएस अधिकारी का परफार्मेंस तय किया जा सकेगा। 31 दिसम्बर को पीएआर रिपोर्ट ऑटो क्लोजर की स्थिति में आ जाएगी। गौरतलब है कि अखिल भारतीय सेवा के अफसरों कर्मचारियों की परफार्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट हर साल भरी जाती है जिसके आधार पर अधिकारियों की वर्किंग परफार्मेंस तय होने पर उन्हें शासकीय पदों और योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंपी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *