Spread the love

प्रति व्यक्ति को प्रतिदिन 210 ई-केवाईसी का लक्ष्य निर्धारित
कटनी। कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा समग्र ई-केवाईसी के कार्य में प्रगति लाने के दिए गए निर्देशों के परिपालन में निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे द्वारा एक आदेश जारी कर 8 जून तक प्रतिदिन वार्डवार शिविर आयोजित करने हेतु श्री सागर नायक को नोडल अधिकारी एवं रविशंकर पाण्डेय सहायक सामुदायिक विकास संगठक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। निगमायुक्त श्री दुबे ने गठित दल में शिविर हेतु 51 कर्मचारियों तथा 3 दल प्रभारियों को संलग्न करने हुए प्रति व्यक्ति का 210 ई-केवाईसी का प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित किया है। निगमायुक्त श्री दुबे द्वारा जारी आदेशानुसार वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक कुल 11 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाकर दल प्रभारी श्री मुकेश राजपूत राजस्व उपनिरीक्षक को नियुक्त किया गया है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 16 से 30 हेतु कुल 12 कर्मचारियों को नियुक्त किया जाकर श्री लवकुश तिवारी प्रभारी राजस्व उपनिरीक्षक को दल प्रभारी और वार्ड क्रमांक 31 से 45 तक के लिए 12 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाकर दल प्रभारी का दायित्व श्री प्रकाश पटेल प्रभारी राजस्व उप निरीक्षक को सौंपा गया है।
वहीं नागरिकों की ई-केवाईसी सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए 7 एवं 8 जून को वार्ड क्रमांक 1 से 45 तक शिविर आयोजन हेतु गठित दल 16 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाकर इस दल का प्रभारी श्री नागेन्द्र पटेल प्रभारी कार्यालय अधीक्षक को बनाया गया है। निगमायुक्त श्री दुबे ने दल प्रभारियों को प्रत्येक दो -दो घंटे मे दल के सदस्यों से रिपोर्ट लेने तथा नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी को कार्य की सतत रूप से समीक्षा करने के निर्देश दिए है। निर्धारित लक्ष्य अनुसार प्रगति न पाये जाने पर संबंधित कर्मचारियों के विरूद्ध एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *